Share the post "शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्सवानीडॉ भरत पटेल (व्याख्याता ) की अनोखी दिपावली.."

सारंगढ़ @
एक शिक्षक का कर्तव्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही नहीं होता अपितु वह अपने वाह सामाजिक तौर पर वह आदर्श प्रेरणा स्रोत होता है और बच्चों के सर्वांगीण विकास,समाज का मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माता होता है। इसी बात को सार्थकता प्रदान कर रहे हैं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्सवानी में कार्यरत नवाचारी शिक्षक डॉ.भरत लाल पटेल व्याख्याता, जिन्होंने अपने विद्यालय परिसर में 551 दीपक जलाकर पूरे विद्यालय परिसर को रौशन किया और प्रकाश पर्व मनाने की एक अनोखी मिसाल पेश की है। एक ओर जहां सरकारी कर्मचारी छुट्टियों में खास कर दीपावली का पर्व मनाने के लिए अपने- अपने घरों को जाते हैं वहीं डॉ भरत लाल पटेल 70 किलोमीटर दूर के मूल निवासी हैं और पिछले 11 वर्ष से दीपावली पर अपना घर न जा कर स्वयं के खर्च से अपने विद्या के मंदिर को निजी घर की तरह खूब सजाते संवारते हैं और पूरे परिवार के साथ दीपोत्सव का पर्व मनाते हैं। वर्ष 2016 से इस पुनीत कार्य को निरंतर करते आ रहे हैं और तब उन्होंने 151 दीयों से शुरुआत की थी और आज वर्ष 2026 में 551 दीयों की संख्या बढ़ा चुके हैं। इस तरह प्रति वर्ष दीयों की संख्या का बढ़ाते रहना विद्यालय के प्रति समर्पण भाव और उत्सव के प्रति उत्साह को रेखांकित करता है। इतना ही नहीं दीपावली पर्व के ठीक पूर्व विद्यालय परिसर को स्वच्छता को ध्यान में रखकर स्वयं की पीठ में लादकर उन्होंने 22 टंकी खरपतवार नाशक दवाई का छिड़काव कर विद्यालय के प्रति अपने अगाध समर्पण भाव को सिद्ध कर बताया। एक शिक्षक के द्वारा ऐसे प्रेरणात्मक कार्य समाज और विद्यार्थियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

