अमझर आयोजन परिवार मनोज पटेल ने बताया कि अमझर भद्रीडीपा के बीच में इतने बड़े स्तर का भागवत कथा का पहली बार आयोजन हो रहा है. उन्होंने आम लोगों के साथ विशेष रूप से महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
श्रीमद्भागवत को भगवान श्रीकृष्ण का साहित्यिक अवतार माना गया है. श्रीमद्भागवत कथा सुनने से आध्यात्मिक विकास और भगवान के प्रति भक्ति गहरी होती है. इसी उद्देश्य के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है.
1100 महिलाएं कलश यात्रा में होंगी शामिल
आयोजक मनोज पटेल ने बताया कि साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. समापन 28 नवंबर को होगा. बताया कि 21 नवंबर की सायं 4 कलश यात्रा निकाली जाएगी. कलश उठाने वाली महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होंगी. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत महिलाएं कलश लेकर नाला पहुंचेंगी. यहां आचार्य के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भराया जाएगा. इसके बाद महिलाएं माथे पर कलश लेकर गाँव का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी. कलश यात्रा में करीब 1100 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है.
आचार्य के रूप में कुलपुरोहीत पंडित सत्यनारायन तिवारी जी एवं कथावाचक पंडित गौ सेवक प्रकाश तिवारी जी लोगों को श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराएंगे.

