Share the post "सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा के तहत चित्रकला प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’"
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 सितंबर 2026
सेवा संकल्प यात्रा के तहत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में चित्रकला प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विकसित भारत की अपनी कल्पना को ड्राइंग के माध्यम से प्रस्तुत किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष *श्री संजय भूषण पांडेय*, ने कहा
मेरे लिए सेवा का अर्थ है जहां जरूरत हो वहां संवेदना , जहां समस्या हो, वहां समाधान पहुंचे
और जहां प्रतिभा हो वहां अवसर पहुंचे
जिला शिक्षा अधिकारी *श्री एल.एन. पटेल* एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने आज ग्राम *हरदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय* पहुंचकर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकला का अवलोकन किया। बच्चों ने विकसित राष्ट्र, स्वच्छ गांव, डिजिटल स्कूल, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को अपनी कला में बखूबी दर्शाया।
> सेवा संकल्प यात्रा – सारंगढ़-बिलाईगढ़
> आज जिले के स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित हुई। हरदी हाई स्कूल में बच्चों की कल्पना देखकर मन गदगद हो गया। विकसित भारत का सपना इन्हीं बच्चों के हाथों में सुरक्षित है।

