Share the post "उत्कृष्ट कार्यों और समाज सेवा के लिए शिक्षक रत्न सम्मान 2026से सम्मानित हुई सुखमती चौहान"
शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं नवाचार पूर्ण कार्यों के लिए सारंगढ़ से शासकीय प्राथमिक शाला फर्सवानी की सहायक शिक्षिका श्रीमती सुखमती चौहान आदरणीया कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू के करकमलों से सम्मानित हुई।
सुखमती चौहान शाला के गुणवत्ता युक्त शिक्षण के लिए नवाचार के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण भय मुक्त वातावरण के साथ एक समर्पित शिक्षक के रूप मे जानी जाती हैं। साथ ही SCERT FLN नवाजतन सह वॉरियर्स कोर टीम की सदस्य और जिला का FLN नवीन पाठ्यपुस्त, बालवाड़ी, स्कूल रेडिनेश, csc सपोर्टिव सुपर विज़न, सामाजिक अंकेक्षण, अंगना मा शिक्षा , उल्लास का कई वर्षों से मास्टर ट्रेनर के रूप मे कार्य कर रही हैं। साथ ही साहित्य और समाज सेवी के रूप मे निरंतर कार्य कर रही हैं।
एस.एस. क्रिएशन इवेंट कंपनी रायपुर, बिट बाइट इंफोटेक एवं अजीम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी (AEWS) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 होटल राजेंद्र नगर, रायपुर में संपन्न हुआ।
समारोह के आयोजन समिति के सदस्य श्री पीयूष जैन जी (समाज सेवी एवं मुख्य संयोजक रायपुर के सुपरिचित समाज सेवी)
श्रीमती प्रिया गुप्ता जी (डायरेक्टर बिट बाइट इन्फोटेक रायपुर की अग्रणी आई टी कंपनी की डायरेक्टर)
सुश्री शगुफ्ता अफरोज जी (डायरेक्टर अजीम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी)
सार्थक जैन जी (एस. एस. क्रिएशन इवेंट कम्पनी रायपुर) कार्यक्रम की सफल संचालन मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रमों के आयोजकों और उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों ने सुखमती चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए बधाईयां दी। तथा आगामी कार्य योजनाओं मे सहभागिता देने की बात कहीं।

